उड़ी में हुए आतंकवादी हमले का असर भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर भी पड़ा है। तथा उनकी खूब निंदा की जा रही है और देश छोड़कर पाकिस्तान लौट जाने का भी उन पर दवाब बनाया जा रहा है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पाकिस्तानी कलाकारों का बचाव करने उतरे है। उन्होंने कहा था कि कला और आतंकवाद का मेल नहीं किया जाए। लेकिन बचाव में उतरे सलमान अब खुद मुसीबातों में घिरते नजर आ रहे है।
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि सलमान खान बेवकूफ है और उन्हें सिर्फ शूटिंग में ही मुँह खोलना चाहिए। राज ठाकरे ने कहा अगर उन्हें दिक्कत है तो वे वही चलें जाए और वही काम करें।
उधर, शिव सेना ने सलमान के पिता सलीम खान को घर में बंद रखने की नसीहत दी है। मुंबई में शनिवार को पत्रकार वार्ता में राज ठाकरे ने कहा कि यदि पाकिस्तानी कलाकारों से इतना प्रेम है, तो वह वही जाकर फिल्म बनाये और वही रिलीज करें।
राज ने कहा कि पाकिस्तान से सिर्फ आतंकी आते है और ये लोग फिल्मो में काम करने के बहाने यहाँ जासूसी करते है। राज ने ये भी कहा कि सलमान को फिल्मों में जो गोलियां लगती है वह नकली होती है लेकिन सीमा पर जवान जो गोलियां खाते है वह असली होती है।


























