रैपर Raftaar ने Honey Singh के साथ काम करने से किया मना
मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह और रफ्तार ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है। बता दें कि रफ्तार ने हनी सिंह के साथ काम करने से मना कर दिया है। रफ्तार कहना है कि वह हनी सिंह के साथ काम करने में अब कोई दिलचस्पी नहीं रखते है।
आपको बता दें कि इस लड़ाई की शुरूआत मार्च में हुई थी जब हनी सिंह ने ‘‘माफिया मुन्डीर’’ के सदस्य रैपर बादशाह को बुरा कहा था। जब रफ्तार से पूछे गया कि क्या वह और बादशाह भविष्य में हनी सिंह के साथ काम करेंगे, रफ्तार ने कहा “अपने लिए मैं कह सकता हूं कि कभी नहीं” .























