‘Dilwale’ के बाद अब Shahrukh की फिल्म ‘Raees’ का विरोध शुरू

बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान का विरोध लगतार बढ़ता ही चला जा रहा है और इसका असर उनकी फिल्मो पर पड़ रहा है और शाहरुख को भी आलोचनाओं का सामना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म “दिलवाले” का कई जगह लोगो ने जमकर विरोध किया जिसका असर यह हुआ कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचा सकी।

अब शाहरुख की फिल्म “रईस” इस वर्ष ईद पर रिलीज होनी है। जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। बता दें कि बुधवार को गुजरात के भुज में फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग रोकने की कोशिश कर रहे विहिप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विरोध करने से रोका।

कार्यकर्ताओ ने फिल्म की शूटिंग की मंजूरी वापस लेने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और शूटिंग रोके जाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता फिल्म की शूटिंग में बाधा डालने के शूटिंग वाले स्थान पर जाना चाहते थे लेकिन हमने उन्हें आगे बढ़ने के रोका।

विहिप महासचिव रणछोड़ भारवाद ने कहा, ‘जहां वह रहते है, जहां उन्होंने नाम शोहरत और पैसा कमाया, वहां अगर वह असहिष्णुता पर बोलते रहेंगे तो हम उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।’

आपको बता दें कि फिल्म ‘रईस’ राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही है और फिल्म को रितेश सिधवानी, गौरी खान और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान नजर आएँगी।

raees pic