‘Kaabil’ VS ‘Raees’: छिड़ी जंग, शुरू हो गयी टिकट बुकिंग

0
29

25 जनवरी को दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने जा रहा हैं। जिनमे शाहरुख़ खान की फिल्म ‘रईस’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ शामिल हैं। काबिल और रईस के बीच का टकराव अब शुरू हो गया हैं।

दरअसल आपको बता दें कि दोनों फिल्मों की टिकट की बुकिंग अब शुरू हो गयी हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कौन सी फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं।

गौरतलब है कि काबिल को 25 तारीख को रिलीज करने की घोषणा की थी लेकिन राकेश रोशन अपनी फिल्म काबिल को शाम को रिलीज करते जबकि शाहरुख की रईस सुबह से ही रिलीज होनी हैं।

लेकिन अब राकेश रोशन भी फिल्म ‘काबिल’ को सुबह ही रईस के साथ रिलीज करेंगे। ऐसी खबर है कि इस उन्होंने इसलिए किया है कि इससे रईस को बढ़त मिलेगी और उनकी काबिल की कमाई पर असर पड़ेगा।

 

 

SHARE

LEAVE A REPLY