कल बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रईस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो बेहद दमदार और धमाकेदार हैं। रईस के ट्रेलर के रिलीज होते ही ये वायरल हो गया और कुछ ही देर में ट्रेलर को देखने वालो की संख्या लाखो, करोडों में पहुँच गयी।
आपको बता दें कि फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। और तभी हृथिक रोशन की अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ भी रिलीज हो रही है। अब ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।
लेकिन रईस का ट्रेलर जारी होने के बाद अब ऐसा लगता है कि रईस फिल्म ‘काबिल’ को पछाड़ देगी। जिसके चलते ऋतिक को काबिल के प्रमोशन में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
फिल्म ‘रईस’ की कहानी 1980 से 1997 तक रहे गुजरात के पहले और आखिरी अन्डरवर्ल्ड डॉन अबदुल लतीफ शेख की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ महान अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान लीड रोल में हैं। फिल्म में बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन का आइटम न. ‘लैला ओ लैला’ भी नजर आएगा।

























