बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान की 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रईस’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई से ओपनिंग की और इसी दिन रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ को कमाई के मामले में पछाड़ दिया।
आपको बता दें कि ‘रईस’ ने पहले ही दिन (बुधवार) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.42 करोड़ रुपए की कमाई की तो वही काबिल ने पहले दिन 10.43 करोड़ रुपए की कमाई की। रिलीज के दूसरे दिन ‘रईस’ ने 26.30 करोड़ रुपए की कमाई की है।
और आपको बता दें कि इस कमाई के साथ ‘रईस’ गणतंत्र दिवस के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले यह रिकार्ड सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ के नाम था जिसने 25 करोड़ रूपए की कमाई की थी।
लेकिन अब रईस का बॉक्स ऑफिस पर लगातार कलेक्शन गिरता जा रहा हैं। फिल्म ने तीसरे दिन (शुक्रवार) को 13.11 करोड़ रुपए की कमाई की हैं।
-
Watch…’Raees’ Box Office Collection Daily Updates
-
Watch…’Kaabil’ Box Office Collection Daily Updates

























