रिलीज से दो दिन पहले ‘Raaz Reboot’ इंटरनेट पर हुई लीक

0
205

बॉलीवुड फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘उड़ता पंजाब’ अपनी रिलीज से कुछ दिन पूर्व इंटरनेट पर लीक हो गयी थी जिससे फिल्मों के बिजनेस पर बुरा असर पड़ा था।

अब आपको बता दें कि एक और बड़ी फिल्म लीक होने का मामला सामने आया है। हम बात कर रहे है अभिनेता इमरान हाश्मी की आगामी फिल्म ‘राज रिबूट” (राज 4) की। जीहां ख़बरों के मुताबिक़, फिल्म अपनी रिलीज से दो दिन पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गयी है। विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मंगलवार को ऑनलाइन लीक हो गई।

फिल्म के लीक होने के बाद ट्विटर पर #RaazRebootLeaked ट्रेंड भी कर रहा था। सभी बॉलीवुड फैन्स इस पर अपने रिएक्शन्स शेयर कर रहे थे। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबित इंटरनेट पर फिल्म को डाउनलोड करने के लिंक आसानी से मिल रहे हैं।

यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के लीक होने की खबरों के बाद इमरान हाशमी ने ट्विटर के जरिए अपने फैन्स से बात की और उनसे फिल्म देखने की अपील की। ताकि पाइरेसी के खिलाफ लोग एक हो सकें।

उन्होंने लिखा, मैं ट्विटर का इस्तेमाल अपने फैन्स से कनेक्ट होने के लिए करता हूं। यह एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने फैन्स से जुड़ सकते हैं। लेकिन अभी कुछ देर पहले मैंने देखा कि ट्विटर पर मेरी फिल्म ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म के लीक होने की खबर है। एक फिल्म बनाने में कड़ी मेहनत लगती है। चाहे वह अच्छी हो या बुरी हो, कई लोग आपको एंटरटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ समय से कई फिल्मों के साथ ऐसा हो चुका है कि फिल्म की रिलीज से पहले वह इंटरनेट पर लीक हो रही है। मैं इसके लिए किसी पर उंगली नहीं उठाउंगा लेकिन आप लोगों से अपील करना चाहूंगा कि फिल्म को जाकर थिएटर में देखें।

Raaz Reboot Box Office Collection Earnings Watch

LEAVE A REPLY