पाक अभिनेता फवाद खान अब बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले है। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके फवाद खान अब बॉलीवुड की ‘बार्बी गर्ल’ कैटरीना से रोमांस फरमाते नजर आएंगे।
बता दें कि ये फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म का नाम ‘रात बाकी’ होगा। इस फिल्म से कैटरीना और फवाद की जोड़ी फिल्मी परदे पर नजर आएगी। ये फिल्म नवंबर में फ्लोर पर आ जाएगी।
फिलहाल कैटरीना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘बार बार देखो’ में नजर आने वाली है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज के लिए तैयार है।


























