Rai Laxmi ने Dhoni के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

अपनी आगामी फिल्म “जूली 2” से सुर्खियां बटौर रही साउथ फिल्मों की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस लक्ष्मी राय एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। इस बार उनके सुर्ख़ियों में आने की वजह बने है टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

बता दें कि अभिनेत्री लक्ष्मी राय ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि वर्षो पहले उनका धोनी के साथ एक रिश्ता थे जिसे कोई नाम नहीं दिया जा सका।

लक्ष्मी राय ने कहा कि धोनी के साथ उनका रिश्ता जिंदगी में एक “दाग” था। उनका मानना था कि ये रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं जायेगा।  अगर आज लोग उनके और धोनी के रिश्ते के बारे पूछते है तो उन्हें दुःख होता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें डर लगता है कि एक दिन उनके बच्चे यह सब टेलीविज़न पर देखेंगे और इसके बारे में मुझसे पूछेंगे। लक्ष्मी ने यह भी बताया कि धोनी के बाद वह कई लोगो के साथ रिश्ते में रहीं। जब लोग उनके बारे में बात नहीं करते तो धोनी को लेकर बार बार चर्चा क्यों होती हैं ?

खबरों के अनुसार लक्ष्मी राय और धोनी की मुलाकात 2008 में उनके बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी।

raai laxmi