भारतीय क्रिकेट टीम के आफ स्पिनर आर अश्विन ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी क्रिकेटर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर चुने जाने पर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी हासिल की। 2015 में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज रहे अश्विन ने कहा कि आईसीसी द्वारा इन दो शीर्ष पुरस्कारों के लिए चुना जाना गर्व की बात है।
14 सितंबर 2015 से 20 सितंबर 2016 की मतदान अवधि में अश्विन ने 8 टैस्ट में 48 विकेट लिए और 336 रन बनाए। उन्होंने 19 टी20 मैचों में भी 27 विकेट लिए।
भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज पर कब्जा करने की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तय समयसीमा एक अप्रैल तक दुनिया की शीर्ष टेस्ट टीम के रूप में समापन किया।




























