ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के दूसरे पार्ट ‘बाहुबली 2’ (The Conclusion) की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगी।
बाहुबली 2 रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आयी हैं। अब खबर आई कि बाहुबली 2 का प्रीमियर यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया जाएगा और फिल्म के प्रीमियर की खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय होगीं।
ख़बरों के मुताबिक 27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान ‘बाहुबली:द कन्क्लूजन’ का प्रीमियर होगा।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को महारानी एलिजाबेथ ने बकिंघम पैलेस में यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर को लॉन्च किया। इस दौरान भारत के कई राजनीति, खेल और एंटरटेमेंट इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं।





























