बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने अपने शो ‘क्वांटिको’ के नए सीजन ‘Quantico 2’ का फर्स्ट पोस्टर फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने साथ में लिखा है कि, “एलेक्स पैरिश इज बैक” इसके साथ ही प्रियंका ने बताया कि शो में इस बार एक नई कहानी, नए चेहरे और नए लुक्स में दिखेगी।
बता दें कि ‘क्वांटिको’ एक अमेरिकन टेलीविजन थ्रिलर है, जिसे यहोशू साफरान ने बनाया है। यह शो 25 सितंबर को ‘ए बी सी’ चैनल पर प्रसारित होगा। गौरतलब है कि ‘क्वांटिको’ का पहला सीजन पिछले साल 27 सितंबरको हुआ था। शो में प्रियंका एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रही हैं।
जारी किये गए इस पोस्टर प्रियंका हॉट लग रही है।





























