Qandeel Baloch ने एक बार फिर मचाया हंगामा, मुफ्ती अब्दुल कावी सस्पेंड

इंडियन क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली से अपने प्यार का इजहार करने वाली पाकिस्तानी मॉडल-अभिनेत्री और ‘ड्रामा क्वीन’ कंदील ब्लूच एक बार फिर से नए विवादों में घिर गई हैं।

दरअसल बता दें कि कंदील ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक नामी धार्मिक गुरु मुफ़्ती अब्दुल कावी के साथ सैल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में मुफ़्ती साहब भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

 बता दें कि सैल्फी की सोशल मीडिया पर आलोचना होनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया जिसके बाद मुफ़्ती साहब को उनकी धार्मिक संस्था से सस्पेंड भी कर दिया गया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था की अब्दुल कावी ने सैल्फी के दौरान मुफ़्ती की टोपी भी सिर से उतारना जरूरी नहीं समझा।

फोटो आने के बाद मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था की इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रैंड करने लगी। वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि कंदील मुफ़्ती की टोपी से खेल रही थीं।

ये तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने भी कड़े कदम उठाते हुए मुफ़्ती को रुएत-ए-हिलाल नाम की कमिटी से सस्पेंड कर दिया। बलोच के मुताबिक मुफ़्ती ने ही उन्हें ‘इफ्तार पार्टी’ के लिए होटल में बुलाया था।

बलोच ने आरोप लगाया कि मुफ़्ती को सिर्फ इसलिए ससपेंड किया गया है क्योंकि उन्होंने पब्लिकली उनसे मुलाक़ात की। उधर मुफ़्ती के मुताबिक बलोच ने उनसे कहा था कि वो उसे ईद के चांद से पहले देखना चाहती है। मुफ़्ती ने बताया कि बलोच ने पाकिस्तानी नेता और क्रिकेटर इमरान खान से भी मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

qandeel

qandeel with mufti

qandeel baloch