हमेशा पाने विवादित बयान और हॉट अंदाज की वजह से सुर्ख़ियों में रहने वाली पाकिस्तान की मॉडल आैर ‘ड्रामा क्वीन’ कंदील बलोच की हत्या कर दी गई है। गौरतलब है कि कदील अक्सर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर अपने प्यार का इजहार करने की वजह से सुर्खियों में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक कंदील को उसके भाई ने गोली मारी है। यह हत्या मुल्तान में हुई है। हाल ही में एक नया वीडियो के साथ सुर्खियों ने आई थी। यह वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पेज़ पर पिछले शनिवार को शेयर किया था।
बता दें पहली बार वह तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने कहा कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान की टीम इंडिया को हरा देगी तो वो कप्तान शाहिद आफरीदी और पूरी टीम के लिए स्ट्रिप डांस करेंगी।
इससे पहले भी कंदील बलोच का एक वीडियो सामने आया था, जिस में बलोच ने पीएम मोदी को चायवाला कहकर संबोधित किया था।
कंदील बलोच ने फरवरी में भारतीय प्रधानमंत्री को डार्लिंग कहते हुए दो वीडियो भी शेयर किए थे। कंदील जब भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था, उसके बाद कंदील ने शाहिद आफरीदी को पागल कहा था। कंदील का कहना है कि जब तक शाहिद पाकिस्तान का कप्तान रहेगा तब तक पाकिस्तान का कुछ नही हो सकता।
इतना ही नहीं अभिनेत्री कंदील ब्लूच ने ट्वीटर पर अपने प्यार इजहार भी किया था। वह शख्स क्रिकेटर विराट कोहली थे। कंदील ने ट्वीटर पर किए गए ट्वीट में लिखा ‘विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्या?’
Qandeel Baloch All Controversial News Updates Watch
























