Qandeel Baloch की हत्या का आरोपी उनका भाई हुआ गिरफ्तार

0
78

अभी हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर मॉडल कंदील बलोच की हत्या उनके भाई ने कर दी थी। अब आपको बता दें कि कंदील की हत्या के आरोप में  उनके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंदील के भाई ने कहा है कि मैने जो किया है मुझे उसका जरा भी दुख नहीं है।

अापको बता दें कि कंदील के आरोपी भाई ने कहा है, “हम जैसे लोग बलोच जाति का सम्मान करते हैं। सोशल मीडिया पर छाईं कंदील की अश्लील वीडियो को बर्दाशत नहीं कर सकता था। इसलिए मैने उसे जान से मारने की ठान ली। मैने जो किया उसके लिए मुझे अफसोस नहीं है।”

 

बता दें कि पुलिस ने कंदील का मृत शरीर को उनके गांव भिजवा दिया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कंदील के भाई ने 15 जुलाई को कंदील की हत्या कर दी।

qandeel brother

qandeel

SHARE

LEAVE A REPLY