फिल्म “प्यार का पंचनामा 2” ने दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल की है। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52.30 करोड़ रूपये की कमाई की है। यह फिल्म “प्यार का पंचनामा” का सीक्वल है।
“प्यार का पंचनामा 2” 16 अक्टूबर को लगभग 1400 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म को भारत और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, ओमकार कपूर, नुसरत बरूचा, सोनाली सहगल और इशिता शर्मा जैसे सितारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे।
उल्लेखनीय है कि दूसरे सप्ताह शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म “शानदार” से प्रतिस्पर्धा के बावजूद फिल्म “प्यार का पंचनामा 2” अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है, साथ ही फिल्म ने 50 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म के हिट होने की खुशी में हाल ही में एक सक्सेस बैश दी गई, जहां फिल्म के पूरी कास्ट मौजूद रही।
बता दें कि आलिया और शाहिद की फिल्म “शानदार” बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म 70 करोड़ की लागत में बनी थी। लेकिन फिल्म ने महज अभी तक लगभग 39 करोड़ रुपए की ही कमाई की है जोकि बजट तक पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल है।
Click Here…..Watch Day Wise Box Office Collection Of “Pyaar Ka Punchnama 2”


























