Rio Olympics 2016 वर्ल्ड नंबर वन स्पेन की कैरोलिन मारिन के खिलाफ फाइनल खेलने उतरी पीवी सिंधू ने सिल्वर पदक जीत पूरे भारत को गौरान्वित कर इतिहास रच दिया है। बता दें कि आंध्र की 5 फ़ीट 11इंच की यह खिलाड़ी ओलंपिक में रजत जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है।
सिंधू को देश के प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बधाइयां दी है। वही फ़िल्मी दुनियां की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भी सिंधू को बधाइयां दी है।
सिंधू की कामयाबी से उत्साहित भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास ने उन्हें 50 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने सिंधू के कोच पी गोपीचंद और रियो में क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने वाले के. श्रीकांत को 10-10 लाख देने का एलान किया है। सिंधू के सपोर्टिंग स्टाफ को भी 15 लाख दिए जाएंगे।

























