Pulkit की पत्नी और Yami Gautam में हुई थी हाथापाई

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस यामी गौतम के रिलेशनशिप की ख़बरें काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है , अभी हाल ही में खबर थी कि एयरपोर्ट पर पुलकित एक फोटोग्राफर पर भड़क गए थे और उसे मारने दौड़े थे।  बता दें कि उस दौरान यामी पुलकित के साथ थी और वह फोटोग्राफर यामी की फोटो खींच रहा था जिससे पुलकित भड़क गए थे।

अब आपको बता दें कि पुलकित के बारे में एक और धमाकेदार खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान यामी गौतम और पुलकित की पत्नी श्वेता राहिरा के बीच हाथापाई हुई थी और श्वेता ने यामी के थप्पड़ भी जड़ दिया था।

बता दें कि सनम रे की शूटिंग के लिए पुलकित की पत्नी श्वेता भी उनके साथ शिमला गयी थी। वहां श्वेता को पुलकित और यामी के बीच की नजदीकियां पसंद नहीं थी और वे बहुत गुस्सा भी होती थी।

एक दिन वही पर एक जिम में श्वेता और यामी आपस में उलझ पड़ी और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।  यामी ने गुस्से में श्वेता से कहा कि तुम्हे क्या लगता है कि मैं तुम्हारे पति को तुमसे दूर कर दूँगी।

बता दें कि दोनों के बीच यह बहस इस हद तक बढ़ गयी कि श्वेता ने यामी पर हाथ उठा दिया हालाँकि यामी पीछे है गई और उन्हें वे थप्पड़ नहीं लग सका। श्वेता ने यामी को जिम से चले जाने को कहा।

हालांकि अब पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा का तलाक हो चुका है।  यह भी बता दें कि श्वेता रोहिरा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लाड़ली बहनों में से एक है। श्वेता रक्षाबंधन पर सलमान को राखी भी बांधती है और पुलकित और श्वेता की शादी पर सलमान ने ही अपनी बहन का कन्यादान किया था।

shweta