एक बार फिर से साथ नजर आएगी Pulkit-Yami की रोमांटिक जोड़ी

गौरतलब है कि इस वर्ष अभिनेता पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस यामी गौतम की रोमांटिक जोड़ी फिल्म ‘सनम रे’ में साथ नजर आई थी।  बता दें कि कई बार दोनों के अफेयर्स की ख़बरें भी सामने आ चुकी हैं।

अब आपको बता दें कि फैंस को एक बार फिर से इस रोमांटिक कपल को साथ में सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि पुलकित सम्राट और यामी गौतम फिल्म “जुनूनियत” में साथ में नजर आने वाले है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘जुनूनियत’ का निर्माण ‘सनम रे’ से भी पहले हो चुका था और दोनों फिल्मों के निर्माता भी एक ही है भूषण कुमार। ये फिल्म विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका हैं। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

pulkit yami

Junooniyat