आपको बता दें कि इन दिनों अभिनेता पुलकित सम्राट और सलमान की बहन श्वेता रोहिरा की तलाक की ख़बरें चर्चाओं में तो वही दूसरी तरफ पुलकित और एक्ट्रेस यामी गौतम भी अपने अफेयर की खबरों की वजह से सुर्ख़ियों में बने हुए है।
पुलकित और श्वेता रोहिरा की तलाक की वजह भी यामी ही बतायी जा रही है। अभी हाल ही में ये भी सुनने में आया था कि यामी ने पुलकित से अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए श्वेता से तलाक लेने के लिए भी कहा था।
अब आपको बता दें कि हाल ही में यामी अपने और पुलकित के अफेयर की खबरों में बोली है। जब मीडिया ने यामी से इस मामले पर सवाल पूछे तो यामी जवाब देने कि बजाय उल्टी मीडिया पर भड़क गयी।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं कहना हैं। आपको बता दें कि यामी और पुलकित अपनी फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान करीब आये थे और वही से इनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी।






























