फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का विरोध तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर से फिल्म मुश्किल में पड़ गई है। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का प्रदर्शन रोकने के लिए संभाजी ब्रिगेड संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कल्याण के सर्वोदय मॉल में भारी पथराव करके तोड़फोड़ कर दी है। और यही नहीं कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर और बैनर पर भी कालिख लगा दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी संभाजी ब्रिगेड संगठन के कार्यकर्ताओं ने 28 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी थी कि अगर दिवाली के बाद फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो सिनेमाघरों के मालिकों को नुक्सान झेलना पड़ेगा।
ख़बरों के मुताबिक़ मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में भी करण जौहर की फिल्म का काफी विरोध हुआ है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए सिनेमाघर के अंदर घुस गए, जिसके बाद शो का प्रदर्शन रोक दिया गया है।
इससे पहले भी फिल्म को लेकर काफी विवाद हो चुके हैं क्योंकि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान थे। मनसे ने फिल्म को रिलीज़ करने से मना कर दिया था लेकिन बादमे गृह मंत्री राजनाथ ने इसका विरोध करने से मन कर दिया था। यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर ली है।



























