फिल्मकार विकास मोहन का हुआ निधन
खबर है कि निर्माता और जाने-माने व्यापार विश्लेषक विकास मोहन का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। क्रिटिकेयर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘उनका निधन मंगलवार सुबह हुआ।’
अधिकारी ने हालांकि इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं दी। आपको बता दें कि विकास मोहन ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली ‘आरजू’ फिल्म बनाई थी।

















