अनुष्का के बचाव में प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया 95 रनों से हार गई है। हार के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फैन्स द्वारा अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जा रहा है।दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीम इंडिया और अपने ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली को चीयर अप करने सिडनी पहुंची थीं।

चाहे फेसबुक हो या ट्विटर, हर जगह सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को कोसा जा रहा है, लेकिन सवाल यह भी सामने आ रहे हैं कि विराट कोहली की खराब परफॉर्मेन्स के लिए क्या अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जाना सही है?

लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अनुष्का शर्मा के बचाव में उभर कर सामने आयी और अनुष्का पर मजाकिया कमेंट्स कसने वालो को प्रियंका ने ट्वीट करके मुहतोड़ जवाब दिया।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘सिर्फ एक गेम के लिए एक सर्पोटिव गर्लफ्रेंड को निशाना बनाना बहुत ही हॉरिबल है, जिसे उसने सिर्फ देखा है। बंद करो अपमान करना।’

Twitter Priyanka Chopra