Salman के ‘रेप्ड वुमन’ बयान पर भड़की Priyanka, ये बोला
रेप्ड वुमन जैसा महसूस करने की बात कहकर विवादों में फंसे सलमान खान को लेकर अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में मीडिया ने जब प्रियंका से सलमान के इस विवादास्पद बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- ‘सबसे पहले तो यह सवाल आपको उस शख्स से पूछना चाहिए, जिसने यह कमेंट किया है। देश के रियल इश्यू पर बात करने की जरूरत…
प्रियंका बोलीं- मीडिया और एक वुमन होने के नाते हमें सबसे पहले अपनी पावर का सही इस्तेमाल करते हुए उन बातों पर गौर करना चाहिए जो वाकई में देश की बड़ी प्रॉब्लम हैं। आए दिन महिलाओं से जुड़ी कोई न कोई कंट्रोवर्सी मीडिया की हेडलाइन बनती है। हमें कंट्रोवर्सी हाइलाइट करने के बजाय महिलाओं से जुड़े रियल इश्यू पर ध्यान देने की जरूरत है।
सलमान के मुद्दे पर हो चुका है काफी शोर-शराबा…प्रियंका ने कहा- बिहार की कुछ जगहों पर महिलाओं के साथ रेप हुआ लेकिन कोई इस मुद्दे पर बात करने के लिए क्यों तैयार नहीं होता। सलमान के मुद्दे पर पहले ही काफी शोर-शराबा हो चुका है अब मैं इस पर कुछ और नहीं कहना चाहती। मैं चाहती हूं कि रियल इश्यू पर बात की जाए और रियल इश्यू ये है कि हमारे देश में महिलाओं के साथ बेहतर बिहेव कैसे किया जाए।
बता दें कि सलमान ने अभी तक इस बयान पर माफी तो नहीं मांगी, लेकिन कहा था कि विवादों से दूर रहने के लिए उन्हें कम बोलने की जरूरत है।





















