भारत वापस लौटी Priyanka, Kapil Sharma के शो में पहुंची

0
27

आपको बता दें कि लंबे समय बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुम्बई लौटीं हैं। पिछले दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको 2’ और हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ में बिजी रही प्रियंका अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने भारत आई हैं।

इंडिया लौटने के बाद प्रियंका हाल ही में कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर अपनी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। बता दें कि प्रियंका इस फिल्म में अभिनय करती नजर नहीं आएँगी बल्कि वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

बता दें कि ‘सरवन’ एक पंजाबी फिल्म है, जो अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल में अमरिंदर गिल, सिमी चहल, रंजीत बावा और सरदार सोही हैं। फिल्म के डायरेक्टर करन गुलियानी हैं।

LEAVE A REPLY