Priyanka Chopra की हॉलीवुड फिल्म ‘Baywatch’ की रिलीज डेट बदली!

0
25

मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली डेब्यू हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। बता दें कि पहले इसकी रिलीज डेट 19 मई 2017 थी।

आपको बता दें कि प्रियंका की ये पहली हॉलीवुड फिल्म हैं। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल में नजर आएंगी। प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार (विक्टोरिया) के बारे में बताया था कि वह बहुत ही बुरी और चालाक लड़की है। मैं और विक्टोरिया बहुत अलग हैं।

बता दें कि अब यह फिल्म 19 मई की जगह 26 मई 2017 को रिलीज होगी। ‘बेवॉच’ के डायरेक्टर सेथ गॉर्डोन हैं, यह फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। बेवॉच टीवी सीरीज के बाद बनाई जा रही एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में प्रियंका एक्टर ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी।

SHARE

LEAVE A REPLY