मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ अपने नाम कर लिया हैं। बता दें कि प्रियंका ने ये अवॉर्ड दूसरी बार अपने नाम किया हैं।
प्रियंका ने अभिनेत्री एलेन पोम्पियो और वियोला डेवीज को पीछे छोड़ते हुए ‘2017 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पसंदीदा डेमेट्रिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया हैं।
प्रियंका को यह अवॉर्ड उनके अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए मिला हैं। इस अवॉर्ड समारोह में प्रियंका के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा भी मौजूद थी। अवॉर्ड मिलने के बाद प्रियंका ने अपनी माँ को गले लगाया और वह पुरस्कार लेने मंच पर गयी।
बता दें कि प्रियंका के अलावा ‘2017 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में भारतीय मूल की लिली सिंह को भी पसंदीदा यूट्यूब स्टार की श्रेणी में नामित किया गया।
































