SAG Awards 2016 समारोह में पुरस्कार देंगी Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी टेलीविज़न शो “क्वांटिको” के जरिये हॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी-खासी धाक जमाई है। आज वह एक अंतराष्ट्रीय स्तर पर जानी-मानी हस्ती बन गयी है।

इसी वजह से प्रियंका को 2016 के स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के दौरान पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया है। खबर है कि प्रियंका 30 जनवरी को लॉस एंजिलिस में होने वाले 22 वें हॉलीवुड पुरस्कार समारोह में महत्वपूर्ण अवार्ड देंगी।

priyanka