मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने को लेकर ख़बरों में हैं। सुनने में आ रहा है कि फरहान अख्तर की निर्देशित सुपरस्टर ही सीरीज’डॉन’ का तीसरा पार्ट पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा हैं।
काफी दिनों से फिल्म डॉन 3 में शाहरुख़ के अपोजिट फीमेल टास्क को लेकर चर्चाओं में हैं। खबर है कि प्रियंका डॉन 3 में नजर नहीं आएँगी।
अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3′ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘डॉन’ श्रृंखला की पहली फिल्म 2006 में सुपरहिट हुई थी और 2011 में इसका सीक्वल रिलीज हुआ था।
फिल्म के फर्स्ट और दूसरे पार्ट में प्रियंका ने जंगली बिल्ली का किरदार निभाया था लेकिन इस बार सुनने में आ रहा है कि प्रियंका डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगी। खबर तो यह भी है कि फिल्म निर्माता ने प्रियंका के पास डॉन 3 का प्रस्ताव भेजा था लेकिन प्रियंका ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया हैं।
बता दें कि प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।



























