Priyanka Chopra को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, Quantico के सेट पर हुई घायल

0
30

मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर चोट लग गयी है जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं। आपको बता दें कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नही आयी थी और अब वह ठीक हैं।

प्रियंका को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है। खबर हैं कि बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है।   प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। ‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक उनका इलाज किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू के लिए तैयार हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड मूवी ‘बेवॉच’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘बेवॉच की रिलीज डेट भी 19 मई 2017 से बढ़ाकर 26 मई कर दी गई है खबरों के मुताबिक प्रियंका इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगी।

SHARE

LEAVE A REPLY