Priyanka Chopra की दादी का हुआ अंतिम संस्कार

मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी का एक चर्च के एक कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विधायक 94 वर्षीय मधु ज्योत्सना अखौरी का मुंबई में तीन जून को निधन हो गया था।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि ज्योत्सना ने अपने गृह राज्य केरल में अपना अंतिम संस्कार किये जाने की इच्छा जताई थी। इसलिए उनका शव यहां लाया गया।

 प्रियंका ने ट्वीट किया है, “आपके चेहरे की मुस्कुराहट और आपकी आंखों की चमक मुझे हमेशा याद रहेगी।” कल प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “नानी की आत्मा को शांति मिले।”

priyanka's tweet

priyanka's grandmother

priyanka's tweet 2

priyanka's grandmother pic

प्रियंका ने अपनी नानी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। प्रियंका सहित कई रिश्तेदार अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए कल मुंबई से यहां आए।

यहां कुमारकॉम में कवलप्पारा परिवार में जन्मी मैरी बड़ी हो कर नर्स के तौर पर काम करने के लिए बिहार चली गई और बाद में उन्होंने डॉक्टर अखौरी से शादी कर ली। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के अलावा उनकी दो और बेटियां और एक बेटा है।

pic

priyanka

ranveer singh

srk