मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में वह ‘सेक्स सिम्बल’ कहे जाने को लेकर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।
प्रियंका ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। बता दें कि प्रियंका को ‘सेक्स सिंबल’ के टाइटल से कोई भी प्रॉब्लम या आपत्ति नहीं हैं। प्रियंका ने कहा, “वस्तु की तरह पेश होना मेरे काम का हिस्सा है. मुझे बुरा नहीं लगता है जब मुझे लोग सेक्स सिंबल कहते हैं क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं और यह मेरे काम की प्रकृति है।”
फिल्म ‘क्वांटिको’ में प्रियंका का हॉट लुक देखने को मिला और अब एक बार फिर से वह फिल्म ‘बेवॉच’ में बोल्ड अंदाज में नजर आएँगी। एंटरटेनमेंट वीकली की खबर के मुतबिक प्रियंका ने यह स्वीकार किया है कि हॉट होना कभी उनका लक्ष्य नहीं था। प्रियंका ने कहा, “लेकिन मैं नहीं मानती हूं कि सेक्स सिंबल होना आपका लक्ष्य होता है।”


























