Priyanka Chopra बनी ‘UNICEF Goodwill Ambassador’

0
19

मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक और नयी सफलता हासिल कर ली हैं। बता दें कि प्रियंका को यूनिसेफ की नयी वैश्विक सदभावना दूत नियुक्त किया गया हैं। प्रियंका ने यूनिसेफ के प्रयासों की सरहाना करते हुए लोगों से बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।

फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने सोमवार को यूनिसेफ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका की नियुक्ति की घोषणा की। इस समारोह में प्रियंका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘दुनियाभर में बच्चे हिंसा और शोषण से अभी भी असुरक्षित हैं। मैं बच्चो के लिए सोचने और जीने की आजादी चाहती हूँ।’

फिलहाल आपको बता दें कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला ट्रेलर भी रिलीज हुआ था।

SHARE

LEAVE A REPLY