मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। दरअसल आपको बता दें कि प्रियंका को दुनियां की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला चुना गया हैं। लॉस एंजिलिस स्थित सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट के सर्वे में प्रियंका पॉप सिंगर बेयॉन्स नोएल्स से पीछे रह गयी हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका ने खूबसूरती की इस दौड़ में मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलीना जोली, एम वॉटसन, ब्लैक लाइवली और मिशेल ओबामा को पछाड़कर जीता हैं।
प्रियंका ने इस खिताब को हासिल करने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस को वोटों के लिए धन्यवाद दिया।
Thank u @BUZZNET and all who voted. @Beyonce is my number 1 too!! https://t.co/N6F8syOdsz
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 1, 2017
बता दें कि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मॉडल टेलरहिल हैं और उनके बाद चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमशः वॉटसन, डकोटा जॉनसन और हिलेरी क्लिंटन हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस एंजलीना जोली ने इस लिस्ट में 8वां और एमा स्टोन ने 12वां स्थान प्राप्त किया। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड मूवी ‘बेवॉच’ में नजर आने वाली हैं।

























