OMG: शूटिंग के दौरान Prince Narula ने सच में लगा ली फांसी

0
63

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरूला अब एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रख चुके हैं। बता दें कि वह इन दिनों चर्चित टेलीविज़न सीरियल ‘बढ़ो बहु’ में नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में प्रिंस इस सीरियल की शूटिंग के दौरान शूटिंग सेट पर एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं।

दरअसल सीरियल में एक फांसी का सीन शूट होना था। सीरियल में प्रिंस की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ कर दी जाती हैं। परिवार वालो को डराने के लिए वे फांसी लगाते हैं।

इसी सीन की शूटिंग के दौरान यह सीन हकीकत में बदल गया और ये रील लाइफ की फांसी रियल लाइफ में तब्दील हो गयी। जब प्रिंस इस सीन की शूटिंग कर रहे थे तो उनके पैरों के नीचे से रखा हुआ टेबल खिसक गया और वह फांसी के फंदे पर झूल गए।

तभी प्रोडक्शन टीम ने तुरंत भागकर प्रिंस की मदद की। फिलहाल प्रिंस पूरी तरह से ठीक हैं। हादसे के बाद प्रिंस ने बताया कि, ‘जब मेरी टेबल खिसक गयी तो मैं कुछ देर के लिए घबरा जरूर गया था। लेकिन इस दौरान अच्छी बात यह रही कि डायरेक्टर साहब ने इस दौरान अपना कैमरा ऑन रखा था जिससे उन्हें रियल सीन मिल गया।’

prince-narula

SHARE

LEAVE A REPLY