Bigg Boss के घर में खुलेआम किस कर रहे है Prince और Nora
टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” के घर में जहाँ एक ओर घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है वही दूसरी तरफ लवबर्ड्स के बीच जमकर रोमांस चल रहा है। दरअसल आपको बता दें कि लव बर्ड्स प्रिंस-नोरा के बीच प्यार परवान चढ़ रहा है।
घर में चल रहे झगड़ों और विवादों के बीच इस जोड़ी को एक दूसरे के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा है। दोनों को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है। घर में दोनों की बढ़ती नजदकियां घरवालों के लिए इन दिनों सबसे बड़ा गॉसिप टॉपिक बना हुआ है।
सभी घरवालों का यह भी कहना है कि जब से नोरा फतेही की घर में एंट्री हुई है तब से प्रिंस केवल उन्ही के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में इस बात को लेकर घर में खासा बवाल भी हो गया था। जिसके बाद नोरा रोईं भी थीं। इस वाक्य के बाद ऐसा लग रहा था शायद दोनों साथ में कम समय बिताएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
घर में हाल ही में हुए टास्क के बाद दोनों बाथरूम एरिया में बात करते और किस करते दिखे। बाद में दोनों एक बार फिर किस करते हुए नजर आए। जिसमें प्रिंस लेटे हुए थे और नोरा से बात कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने किस भी की।
वैसे एक बात है कि बिग बॉस के इस सीजन में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि घर में मौजूद कपल्स खुलेआम प्यार कर रहे हैं। इससे पहले कीथ-रोशैल और सुयश-किश्वर भी घर में किस करते हुए कैमरों में कैद हो चुके हैं। खैर घरवालों की इस हरकत को पब्लिसिटी कहें या कुछ और लेकिन ये शो की टी आर पी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।



















