‘Prem Ratan Dhan Payo’ का ट्रेलर ‘Hero’ की रिलीज के साथ होगा जारी
सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म “हीरो” जल्द ही 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। और अब खबर है कि सलमान खान की अभिनीत आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” का ट्रेलर फिल्म “हीरो” की रिलीज के साथ ही रिलीज हो जाएगा।
बता दे कि प्रेम रतन धन पायो फिल्म की फिलहाल शूटिंग चल रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर मुख्य किरादर निभाती नजर आएँगी। फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है।
‘प्रेम रतन धन पायो’ नवंबर माह में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





















