बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान की आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो गयी फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर ली है।
दरअसल खबर है कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स फॉक्स स्टार स्टूडियो ने खरीद लिए है। यह डील 135 करोड़ रुपए में हुई है। फिल्म दीपावली पर रिलीज हो रही है इसलिए फिल्म के वितरक को उम्मीद है कि फिल्म मुनाफे का सौदा साबित होगी। फिल्म के सैटेलाइट्स राइट्स का सौदा भी हो गया है।
बताया जा रहा है कि स्टार टीवी के साथ डील 50 करोड़ रुपए में तय हुई है। 18 करोड़ रुपए में म्यूजिक राइट्स बेचे गए। इन तरह यह फिल्म प्रदर्शन के पहले ही 203 करोड़ की कमाई कर चुकी है हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हुई है।
आपको बता दें कि ये फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है। सलमान खान और सूरज बडज़ात्या की जोड़ी ने “मैंने प्यार किया”, “हम आपके हैं कौन”, “हम साथ-साथ हैं” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
इस फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर लीड रोल में है और अभिनेता नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर भी फिल्म में नजर आएंगे।























