Salman हाथो में फूल लिए किसका कर रहे है इंतजार, क्या कर रहे है किसी को गुपचुप डेट
अभी हाल ही में सलमान खान को हाथो में सफेद फूल लिए प्लेटफॉर्म पर किसी का इंतजार करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। क्या सलमान की जिंदगी में कोई आ गया है जिसे वो चोरी-छिपे डेट कर रहे है।
चौकिये मत दरअसल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रहे है। और ये फोटो भी फिल्म की शूटिंग के दौरान की ही है जब सलमान फिल्म में किसी सीन को शूट कर रहे थे।
इस दौरान सलमान मूछों वाले लुक में नजर आये और उन्होंने ब्लू सफारी कोट और खाकी पेंट पहन रखी है। आपको बता दें कि ये फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर मुख्य किरदार निभा रही है।
ये फिल्म दीवाली के मौके पर 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है फिल्म ईद के मौके पर 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार निभा रहे है।





















Waiting for Bhaijaan