सलमान खान की फिल्म में होगा 13 मिनट का एक लम्बा गाना
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे है जिसमे अभिनेत्री सोनम कपूर भी उनके साथ है।
अब जल्द ही पहले की तरह लम्बे गाने वाली फिल्म देखने को मिलेगी। दरअसल खबर है कि सलमान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में एक लम्बा गाना शूट होगा जोकि 13 मिनट्स का होगा।
जीहाँ सलमान खान लंबे गानों का दौर लेकर आने वाले हैं। सलमान खान की अगली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में एक खास गाना फिल्माया गया है। इस गाने की अवधि करीब 13 मिनट की है।
आपको बता दे की ये फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है जोकि पहले अपनी फिल्म्स में लम्बे गाने शूट कर चुके है। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में करीब 14 गाने थे और फिल्मों अंताक्षरी गाने का ट्रेंड भी सूरज बड़जात्या द्वारा ही शुरू किया गया था।
इस बार भी सूरज अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में एक लम्बा गाना होगा जोकि 13 मिनट्स का होगा। खबर है कि इस गाने को सलमान खान और पूरे परिवार के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने में सलमान नीले रंग का कुर्ता पैजामा में नजर आएंगे।यह गाना फिल्म में शादी की रस्म के दौरान देखने को मिलेगा। इस गाने में सलमान फुटबाल खेलते नजर आएंगे।
यह फिल्म इसी वर्ष 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

















