“प्रेम रतन धन पायो” से सेंसर बोर्ड ने काट दिए कुछ सीन
सलमान खान की दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल गयी है और फिल्म से कुछ सीन काट दिए गए है। सलमान खान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ को सेंसर बोर्ड ने ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है लेकिन साथ ही फिल्म से तीन सीन काटने को कहा है।
फिल्म में दो डॉयलोग्स में ‘छिनार’ शब्द का इस्तेमाल किया गया। जिसे बोर्ड ने हटाने का निर्देश दिया है। वहीं, फिल्म में अंतराक्षरी सेशन है, जहां गाने की लाइन ‘मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए..’ जिससे सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर मुख्य किरदार में है।



















