खबर है कि सलमान की आगामी मोस्ट अवेटेड फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” का ट्रेलर 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म “सिंह इज ब्लिंग” की रिलीज के साथ ही रिलीज कर दिया जाएगा।
अक्षय कुमार और एमी जैक्सन की अभिनीत फिल्म “सिंह इज ब्लिंग” 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर जारी हो जाएगा।
आपको बता दें कि फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के साथ सोनम कपूर मुख्य किरदार में है और फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और खबर है कि कुछ ही दिनों में फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है






























salman khan ke new move prem ratan dhan payo ka tilaer ….