प्रीति जिंटा ने की जीन गुडइनफ के साथ शादी, तस्वीर हुई लीक

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को अमेरिका में शादी रचा ली है। उनकी शादी की पहली तस्वीरें भी किसी ने लीक कर दी हैं।

प्रीति की शादी की पुष्टि जाने माने एक्टर कबीर बेदी ने उन्हें ट्विटर पर शादी की बधाई देकर भी कर दी है। खबर है कि शादी का ये समारोह बहुत ही निजी था। इस शादी में केवल उनके करीबी दोस्त ही शामिल थे।

प्रीति जिंटा मुंबई में बॉलीवुड के अपने दोस्तों को बड़ा रिसेप्शन देंगी। इसमें बॉलीवुड से कई हस्तियां शामिल होंगी।

preity