अभिनेत्री Preity Zinta की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
आपको बता दें कि कल मुंबई में अभिनेत्री प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी की रिसेप्शन पार्टी में आयोजित हुई जिसमे बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शिरकत की। पार्टी के दौरान लोगों की नज़र खासतौर पर सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर पर टिकी रहीं।
आपको बता दें कि सलमान और लुलिया साथ-साथ ही रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे, हालांकि सलमान और लुलिया अलग-अलग कार में आए। सलमान अपनी बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री के साथ थे, लेकिन दो कारों में सवार ये चारों लोग साथ ही पार्टी में पहुंचे।
सभी को उम्मीद थी कि सलमान जाते वक्त गर्लफ्रेंड लुलिया के साथ ही निकलेंगे और मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। लेकिन दोनों मीडिया के किसी सवाल का जवाब दिए बिना ही पार्टी से निकल गए। लुलिया सलमान के हर तरह के खास आयोजन में प्रमुखता से मौजूद भी रहती हैं।
अभी कुछ दिनों पहले लुलिया को सलमान खान की माँ सलमान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था और उनके साथ सलमान की बहन अलवीरा भी थी। गौरतलब है कि सलमान और लूलिया के रिश्तों की खबरें पिछले एक साल से मीडिया में आ रहीं हैं। हाल ही में ऐसी खबरें भी आईं थीं कि सलमान इस साल के अंत तक लुलिया से शादी कर लेंगे।
खबर ये भी थी कि सलमान ने इतनी जल्दी शादी के लिए हां अपनी बीमार मां सलमा के कहने पर की है। बता दें कि प्रीती जिंटा 29 फरवरी को अमेरिका के जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। प्रीती के पति जीन लॉस एंजिलिस में रहते हैं और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।






















