एक्ट्रैस प्रीति जिंटा को आप बड़े पर्दे पर तो कई बार शादी के जोड़े में देख चुके हैं लेकिन प्रीति ने इसी साल की 28 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई थी। प्रीति जिंटा की शादी इस साल की बहुचर्चित शादियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।
प्रीति ने अमेरिका के जीन गुडइनफ के साथ हिन्दू परम्पराओं के अनुसार शादी की है। लेकिन अब इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
































