अगले वर्ष प्रिटी जिंटा 10 साल छोटे अमेरिकी शख्स से शादी करेंगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा हमेशा अपने लव अफेयर्स की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। और एक बार फिर से प्रिटी चर्चाओं में आ गयी है। खबर है कि प्रीति जिंटा जल्द ही शादी करने वाली है। प्रिटी करीब एक साल से अमेरिका के जीन गुडइनफ नाम के शख्स को डेट कर रही हैं।
आपको बता दें कि ये शख्स प्रिटी से 10 साल छोटा है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि दोनों अगले वर्ष जनवरी में शादी भी करने वाले है। लेकिन फिलहाल आपको बता दें कि प्रिटी जिंटा ने अभी इस मामले पर कोई पुष्टि नहीं की है।
खबरें तो ये भी है कि ३० वर्षीय जीन केवल प्रिटी के अच्छे दोस्त है। प्रिटी के भाई अमेरिका में रहते है। इसलिए प्रिटी का जीन से मिलना होता है। प्रिटी और जीन की मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी। जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। इस साल आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए।
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि प्रिटी जिंटा का नाम किसी शख्स से जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले प्रिटी को अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के धुंआधार बल्लेबाज डेविड मिलर को डेट करते हुए देखा गया था।
बता दें कि इससे पहले भी कई लोगो का नाम प्रिटी से जुड़ चुका है। इनमें बिजनेसमैन नेस वाडिया का नाम भी शामिल है। दोंनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, पिछले साल एक आईपीएल मैच के दौरान उनके बीच विवाद हुआ और वे अलग-अलग हो गए।
मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम भी प्रिटी जिंटा से जुड़ चुका है।

















