बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हमेशा अपने अफेयर्स की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। और एक बार फिर से प्रीति अपने अफेयर की वजह से ही चर्चाओं में आ गयी है। जी हां, दरअसल प्रीति जिंटा इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के धुंआधार बल्लेबाज डेविड मिलर को डेट कर रही है।
दोनों को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट करते देखा गया है। आपको बता दें कि मिलर, प्रीति की आईपीएल क्रिकेट टीम ‘पंजाब इलेवन किंग्स’ का हिस्सा भी हैं। दोनों को मुंबई के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया।
इससे पहले अपनी आईपीएल टीम ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ के को-ओनर नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। और मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का भी नाम प्रीति जिंटा के साथ जुड़ चुका है।



























