Pratyusha Banerjee का बॉयफ्रेंड Rahul हुआ गिरफ्तार

0
37

मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी राहुल राज सिंह को मुंबई पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने के आरोप में पकड़ा गया है। रविवार की रात में सांताक्रूज के पास नशे की हालत में ड्राइविंग करते समय राहुल के साथ कार में उसकी गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा भी थी।

 उसने पुलिस को धमकाया कि अगर राहुल के खिलाफ कार्रवाई की तो वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत कर दी जाएगी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे के मुताबिक सांताक्रूज (प) स्थित गजधर बंध के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने राहुल की कार को रोका।

 

अल्कोहल की गंध मिलने के बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जांच में राहुल के खून में निर्धारित अल्कोहल की मात्रा ज्यादा पाई गई। यह भी पता चला कि राहुल बिना लाइसेंस के कार चला रहा था। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ने बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में ले जाकर 2500 रूपए डिपोजिट करवाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

 अब राहुल को समन जारी होने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। इससे पहले बीते सप्ताह अंबोली पुलिस स्टेशन में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। उस पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का आरोप था। इस महिला के फिल्म निर्माता मित्र के साथ भी राहुल ने धक्कामुक्की की थी।

rahul raj singh

SHARE

LEAVE A REPLY