दुल्हन के लिबास में हुई Pratyusha की अंतिम विदाई और हुए कुछ अहम खुलासे
अभी हाल ही में टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस और फेमस सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी का ओशिवारा में इलेक्ट्रिक क्रीमेशन हुआ। दुल्हन के लिबास और गहनों से उनकी बॉडी को सजाया गया।
बता दें कि परिवार वालों के साथ उनके करीबी दोस्त भी यहां मौजूद थे, लेकिन उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहित राज नहीं पहुंचे। राखी सावंत, काम्या पंजाबी, रतन राजपूत, गजेंद्र चौहान, जय भानुशाली, माही विज, शिल्पा अग्निहोत्री, अपूर्व अग्निहोत्री समेत कई स्टार्स फ्यूनरल में शामिल हुए।
प्रत्यूषा के करीबी दोस्तों के मुताबिक पता चला है कि उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी। यहां तब उन्होंने डिजाइनर रोहित वर्मा को लहंगे का डिजाइन्स तक फाइनल करके बता दिया थे। यही वजह है कि उनके दोस्तों ने प्रत्यूषा को दुल्हन के लिबास में अंतिम विदाई देने का फैसला किया। बता दें, प्रत्यूषा की मौत शुक्रवार को हुई थी।
















