बॉलीवुड फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस प्राची देसाई का जन्म 12 सितम्बर 1988 को सूरत, गुजरात में हुआ था। आज प्राची अपना 27 वां जन्मदिन मना रही है।
बता दें कि प्राची ने अपनी स्कूली शिक्षा जोसेफ कान्वेंट, पंचगनी से प्राप्त की और फिर पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज में अपनी आगे की पढाई पूरी की। आपको बता दें कि प्राची ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल “कसम से” से शुरू की थी।
2006 में बालाजी टेलीफिल्म्स, पुणे में प्राची ऑडिशन के लिए आई थी तो वहाँ उनका सिलेक्शन टीवी सीरियल ‘कसम से’ में ‘बानी’ के किरदार के लिए हो गया था।
प्राची ने 2008 में फिल्म “रॉक ऑन” से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने “वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई”, “बोल बच्चन”, “आई मी और मैं”, “पुलिसगिरी” और “एक विलन” जैसी बड़ी फिल्मो में काम किया।
और अब प्राची “रॉक ऑन” फिल्म की बन रही सीक्वेल फिल्म “रॉक ऑन 2” और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म “AZHAR” में इमरान हाश्मी मुख्य किरदार यानी की अजरुद्दीनद का किरदार निभा रहे है।
फिल्म में उनकी पहली पत्नी ‘नौरीन’ के किरदार के लिए प्राची देसाई को फाइनल कर लिया गया है। अभी हाल ही में खबर ये भी थी कि प्राची देसाई को मशहूर टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस” के नए सीजन 9 के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन प्राची ने शो में भाग लेने से मना कर दिया है।
Click Here To Watch More Latest Photos, Pics Of Prachi Desai




































